



Latest News
कृषक समाज इंटर कॉलेज गोला में मिशन फेज 4 के तहत महिला जागरूकता चौपाल का आयोजन मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की सदस्य माननीया अंजू प्रजापति की गरिमामयी उपस्थिति में एवं प्रधानाचार्य डॉ एल आर वर्मा की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ सरस्वती वंदना के साथ हुआ फिर आए हुए अतिथियों का बैज अलंकरण कर स्वागत किया गया तथा उनके सम्मान में कालेज की छात्राओं ने स्वागत गीत की प्रस्तुति प्रदान की। इस अवसर पर कार्यक्रम में आए जिला प्रोबेशन अधिकारी संजय निगम ने जागरूकता चौपाल की आवश्यकता एवं उसकी सार्थकता पर प्रकाश डाला उन्होंने शासन की ओर से महिलाओं के लिए संचालित विभिन्न योजनाओं पर विस्तार से जानकारी प्रदान की। कार्यक्रम में महिला बाल विकास एवं पुष्टाहार अधिकारी राधा रानी ने अपने विभाग से संबंधित संचालित योजनाओं के बारे में जानकारी प्रदान की। सी एच सी गोला प्रभारी डॉ गणेश कुमार ने शासन द्वारा संचालित स्वास्थ्य की विभिन्न योजनाओं की जानकारी छात्राओं को प्रदान की। महिला थाना गोला प्रभारी श्रद्धा सिंह ने हेल्पलाइन नंबर 112 वूमेन पावर हेल्पलाइन 1090 चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर 1098 हेल्पलाइन नंबर 181 एवं 1076 की जानकारी प्रदान की।उन्होंने कहा समस्या होने पर शिकायत अवश्य दर्ज कराएं और पुलिस की मदद लें।मुख्य अतिथि ने बताया मिशन शक्ति फेज 4 विशेष रूप से महिलाओं को आत्मनिर्भर और स्वावलंबी बनाने के लिए संचालित है उन्होंने कालेज में प्रधानाचार्य द्वारा छात्राओं के लिए संचालित काउंसलिंग कार्यक्रम की सराहना की और आवश्यक सहयोग हेतु आश्वासन दिया।अंत में प्रधानाचार्य ने आए हुए अतिथियों को स्मृति चिन्ह प्रदान करते हुए आभार व्यक्त किया।कार्यक्रम के दौरान महिला कल्याण अधिकारी आर्यमित्रा बिष्ट, एस आई कंचन सिंह, डॉ अनिल कुमार , अशोक कुमार वर्मा ,अरुण शेखर,आरती गुप्ता, सत्यवती गौतम, रागिनी सहित समस्त शिक्षिकाये एवं छात्राएं तथा महिला आरक्षी उपस्थित रहीं। कार्यक्रम का संचालन देवेन्द्र सिंह ने किया।
कृषक समाज इंटर कॉलेज गोला खीरी के छात्र फैज अहमद पुत्र अतीक अहमद ने हाईस्कूल बोर्ड परीक्षा 2022 मैं 566/600 अंक(94.33%) अर्जित कर लखीमपुर-खीरी जनपद टॉप किया। कालेज प्रधानाचार्य डॉ एल आर वर्मा ने छात्र की सफलता का श्रेय पूरे विद्यालय परिवार को दिया।
Important News
प्रिय छात्र एवं अभिभावक
कृषक समाज इंटर कॉलेज गोला गोकरण नाथ के प्रधानाचार्य डॉ लखपत राम वर्मा ने बताया कि कोविड- 19 महामारी एवं लॉक डाउन के कारण विद्यालय में अवकाश चल रहा है लेकिन प्रदेश सरकार की मंशा अनुरूप कालेज के समस्त कक्षा वर्गों की उनके कक्षा अध्यापकों द्वारा व्हाट्सएप ग्रुप बना ली गई हैं l ऑनलाइन कक्षाएं अध्यापकों द्वारा नियमित रूप से आयोजित की जा रही हैं तथा छात्र-छात्राओं से मिले फीडबैक के अनुसार उनकी कठिनाइयों का नियमित रूप से निराकरण भी किया जा रहा है l अभिभावक सेअपील है कि वह कृषक समाज इंटर कॉलेज की वेबसाइट www.ksicgola.org को देखकर अपने कक्षा अध्यापक फोन नंबर प्राप्त कर सकते हैं संपर्क अपनी पढ़ाई सुचारू रूप से कर सकते हैं
Teacher’s List
| कक्षा व वर्ग | नाम कक्षाध्यापक |
|---|---|
| 6A | श्री जितेन्द्र कुमार |
| 6B | श्री अनिल कुमार वर्मा |
| 7A | श्री दिवाकर मिश्र |
| 7B | श्रीमती पूनम देवी |
| 8A | श्री मनीष राज सिंह |
| 8B | श्रीमती ज्योति वर्मा |
| 9A | श्री अनुज कुमार |
| 9B | श्री बबलू कुमार |
| 9C | श्री सौरभ कुशवाहा |
| 9D | श्री महमूद अन्सारी |
| 9E | श्री रमेश कुमार |
| 9F | श्री उमेश तिवारी |
| 9G | श्री जितेन्द्र कुमार मिश्र |
| 9H | कु0 निशा देवी वर्मा |
| 10A | श्री सुन्दर लाल |
| 10B | श्री मनोज कुमार |
| 10C | श्री अजय पाल |
| 10D | श्री सौरभ वर्मा |
| 10E | श्री राम प्रकाश मिश्र |
| 10F | श्री देवकान्त वर्मा |
| 10G | श्री मुक्ता प्रसाद |
| 10H | श्री विनय श्रीवास्तव |
| 11 Lit. 1 | श्री राम मिलन |
| 11 Lit. 2 | श्री अम्बरीश कुमार |
| 11 Lit. 3 | श्री सरोज कुमार वर्मा |
| 11 Lit. 4 | श्री योगेन्द्र कुमार |
| 11 Sc. 1 | श्री अरविन्द कुमार विश्वकर्मा |
| 11 Sc. 2 | श्री सौरभ गुप्ता/आदर्श कुमार |
| 11 Sc. बालिका | श्री सुनील कुमार मिश्र |
| 11 Ag. 1 | श्री आलोक कुमार सिंह |
| 11 Ag. 2 | श्री राकेश कुमार |
| 11 Tr. 1 | श्री डेविड कुमार |
| 11 Tr. 2 | श्रीमती सुमन कनौजिया |
| 12 Lit. 1 | श्री आशीष कुमार पाण्डेय |
| 12 Lit. 2 | श्री बृजेन्द्र कुमार/श्री अरूण शेखर |
| 12 Lit. 3 | श्री अनुराग बाजपेई |
| 12 Sc. 1 | श्री अशोक कुमार वर्मा/श्री अंकित वर्मा |
| 12 Sc. 2 | डाॅ0 अनिल कुमार/श्री मनीष वर्मा |
| 12 Sc. बालिका | श्री लाल साहब/श्री हरिनाम जोेशी |
| 12 Ag. 1 | श्री अरविन्द कुमार |
| 12 Ag. 2 | श्री सुधांशु वर्मा |
| 12 Tr. 1 | श्री कौशल किशोर |
| 12 Tr. 2 | कु0 पूर्णा कर्मा |
Our History
विद्यालय संस्थापक – श्री बालगोविन्द वर्मा जी
जन्म : 20 अगस्त 1923 – निर्वाण : 11 जनवरी 1980
प्रधानाचार्य – 15.06.1955 से 14.11.1971 तक
संसद सदस्य – 1962 से 1980 तक
केन्द्रीय उपमंत्री ( भारत सरकार ) श्रम एवं पुनर्वास तथा दूरसंचार
श्रीमती ऊषा वर्मा जी
जन्म : 7 अप्रैल 1933 – निर्वाण : 9 नवंबर 2016
विद्यालय अध्यक्ष – 1.08.1998 से 08.11.2016 तक
संसद सदस्य – 1980 से 1991 तक
युग-परिवर्तक, युग-संस्थापक
युग संचालक, हे युगाधार !
युग-निर्माता, युग-मूर्ति तुम्हें
युग युग तक युग का नमस्कार !
प्रखर प्रज्ञा के धनी, दूरदर्शी, महान कर्मयोगी श्री बालगोविन्द वर्मा जी के जीवन संघर्ष को सोहन लाल द्विवेदी उपर्युक्त पंक्तियाँ बखूबी व्यक्त करती हैं। उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी जैसे पिछड़े क्षेत्र में आप एक दीपक की भांति कांतिमान हुये और अपनी ईमानदार राजनीति की बदौलत इस क्षेत्र का यथासम्भव विकास किया। जनपद में व्याप्त अशिक्षा के वातावरण को दूर करने के लिए आपने अपने जीवन की शुरुआत एक अध्यापक के रूप में की। अध्यापन कार्य के दौरान आपने क्षेत्र की गरीब जनता की उन समस्याओं को समझा जो क्षेत्र की शिक्षा में बाधक बन रही थीं। उन समस्याओं से प्रेरित होकर आपने सर्वसमावेशी सामाजिक विचारों एवं सहकारिता के सिद्धांत का पालन करते हुए लखीमपुर खीरी जनपद की कृषक जनता के बच्चों की उत्तम शिक्षा व्यवस्था के लिए अपने एवं प्रयासों से 1949 ई० में कृषक समाज एडुकेशनल सोसायटी की स्थापना कर गोला गोकर्णनाथ में कृषक समाज इंटर कॉलेज नाम से एक पौधा रोपित किया, जो आज विशालकाय वट वृक्ष के रूप में समस्त क्षेत्र वासियों को अपनी शिक्षा दीक्षा से अभिसिंचित कर रहा है और लगातार प्रगति कर रहा है। आप इस विद्यालय के संस्थापक प्रधानाचार्य रहे। आगामी जीवन मे आप ने जनपद में कांग्रेस पार्टी की राजनैतिक गतिविधियों में भाग लेना आरम्भ किया और अपने राजनैतिक जीवन की शुरुआत की। अपने राजनैतिक जीवन मे आप एक सफल एवं अत्यंत लोकप्रिय राजनेता के रूप में स्थापित हुए। परिणाम स्वरूप 1962 से 1980 तक आप लगातार लोकसभा सदस्य तथा इसी समयावधि में आप केंद्रीय उपमंत्री संचार विभाग, भारत सरकार के पद पर भी रहे।
अपनी कर्तव्यनिष्ठा, कार्य शुचिता एवं ईमानदारी जैसे गुणों को अपनी राजनीति में समाहित कर नए प्रतिमान स्थापित किये। भारत माँ के इस महान सपूत को शत शत नमन।
About Our College
विद्यालय भवन
विद्यालय का अपना एक हरा-भरा, सुसज्जित विशाल भवन है, जो तीन खंडों में विभाजित है। जिसमें पुराना भवन- कक्ष संख्या 01 से 10 तक है। दूसरा नवीन भवन- कक्ष संख्या 15 से 40 तक है। तीसरा बालिका विभाग- कक्ष संख्या 1 से 24 तक तथा 2 कक्ष व्यवसायिक शिक्षा हेतु निर्मित हैं। खेलकूद एवं अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रमों हेतु विशाल क्रीड़ांगन तथा कृषि वर्ग के छात्रों के लिए प्रयोगात्मक कार्य हेतु विस्तृत कृषि फार्म की भी व्यवस्था है। विद्यालय में सभी आवश्यक एवं आधुनिक उपकरणों एवं साधनों से सुसज्जित भौतिक विज्ञान, रसायन विज्ञान, जीवविज्ञान, जंतुविज्ञान की प्रयोगाशालाएं उपलब्ध हैं|














